Bhopal: भारतीय कालगणना की जानकारी विद्यार्थियों और आमजन के लिए आसान बनाने की योजना: मंत्री सिंह

Update: 2026-03-11 05:00 GMT

भोपाल: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान मध्य प्रदेश द्वारा प्रकाशित कैलेंडर-2026 का विमोचन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर खगोल विज्ञान, ज्‍योतिष और भारतीय पंचांग परंपरा में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही विद्यार्थियों और आमजन को भारतीय कालगणना एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी भी सहज रूप से प्राप्त होगी।

खगोल एवं ज्‍योतिष ग्रह की थीम पर आधारित है कैलेंडर

जीवाजी वेधशाला, उज्‍जैन द्वारा निर्मित कैलेंडर की थीम खगोल एवं ज्‍योतिष ग्रह रखी गई है। हिंदी तिथियों के प्रारंभ एवं अंत का समय 24 घंटे के प्रारूप में दिया गया है। इसके साथ ही कैलेंडर प्रत्‍येक माह की प्रमुख खगोलीय घटनाओं, त्‍योहारों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों से संबंधित जानकारी भी विस्‍तार से दी गई है।

विमोचन के दौरान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के निदेशक डॉ. रवीन्‍द्र कुमार सिंह, सहायक संचालक के. के. सोनी, पुरुषोत्तम तिवारी तथा ओपन स्‍कूल के उप संचालक डॉ. रमाकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News