Bhopal : CM यादव ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मानित किया

Update: 2024-08-11 12:00 GMT
Bhopal  भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विवेक सागर ने हॉकी खेल में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। राज्य सरकार उन्हें पूर्ण प्रोत्साहन और सहयोग देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को अपने हाथ से मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे। बता दें कि विवेक सागर ने भारतीय टीम के सदस्य के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। विवेक सागर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है और शाबाशी भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुझे अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं देते हुए और आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक सागर को एक करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है।
Tags:    

Similar News

-->