Bhopal: CM डॉ. यादव ने बालश्रम रोकने के लिए लोगों से की जागरूकता की अपील
भाेपाल: दुनियाभर में आज गुरुवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से मध्य प्रदेश को बालश्रम के अभिशाप से मुक्त बनाने का आव्हान किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा विश्व बालश्रम निषेध दिवस प्रेरित करता है कि सभ्य समाज में इसके लिए कोई स्थान न हो, इस सामाजिक अपराध पर अंकुश लगे।प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अभावग्रस्त बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता प्रदान करने के प्रयासों में सहभागी बने। आइए, बालश्रम मुक्त समाज बनाएं।