Bhopal: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
भाेपाल: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) आज (रविवार काे) अपना स्थापना दिवस मना रहा है। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के तौर पर हुई थी। बाद में इसे 28 दिसम्बर 1949 में इसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दे दिया गया। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा देश की सुरक्षा और एकता व शांति की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कर्तव्य पथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को शत्-शत् नमन करता हूं। यह बल देश की शान है, अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें, मेरी मंगलकामनाएं।