Bhopal: किराए के कमरे में 23 वर्षीय बी.टेक छात्र फंदे से लटका मिला

Update: 2025-06-18 10:59 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भोपाल में मंगलवार रात एक कॉलेज छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में पिपलानी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मुदित पटेरिया पुत्र कांता प्रसाद पटेरिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।

Tags:    

Similar News