रायसेन। भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई के नेताओं संगठन के पदाधिकारियों ने रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पहुंचे।जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह को सौंपा ज्ञापन।जब कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके ज्ञापन लेने मौके पर नहीं पहुंचे।तो उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी, रेवक सिंह राजपूत, आंगनबाड़ी सहायिका संघ की प्रदेशाध्यक्ष वसुधा मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा, हरि नारायण सोनी जिला मंत्री अरविंद ठाकुर उपस्थित रहे।
ज्ञापन में यह है प्रमुख मांगें....
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं को दो माह का मानदेय नहीं मिला है।महिलाओं को प्राप्त हक अधिकार दिलाए जाएं।इनमें बिल्कुल भेदभाव न बरता जाए।यात्री बसों में महिलाओं की सीटें रिजर्व की जाएं।बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों पर धरपकड़ की कार्रवाई की जाए।
Tags: