अशोका गार्डन: साइलेंसर चोरी करने वाली गैंग गिरफ्तार

Update: 2022-03-08 12:13 GMT

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोका गार्डन इलाके में दो लड़के साइलेंसर बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने दोनों लड़को को पकड़कर उनकी तलाशी ली। उनके पास मौजूद पन्नी के थैले में कटे हुए साइलेंसर मिले। पूछने पर दोनों ने बताया कि चोरी के साइलेंसर हैं। साइलेंसर को काटकर उन्होंने मिट्‌टी निकाल ली है। उससे पैलेडियम धातु अलग करने के बाद बेचना है। पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची। आरोपियों ने बताया कि गैंग के चार सदस्य भोपाल में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के साइलेंसर चोरी कर दिल्ली में बेच देते हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. सचिन साहू, उम्र 22 साल। निवासी-शंकराचार्य नगर थाना बजरिया भोपाल। घर के सामने खड़ी कारों साइलेंसर चोरी करना।

2.कनक सोनी, उम्र 21 साल। निवासी-शंकराचार्य नगर बजरिया। कनक सोनी साईलेंसर चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल से इसे लेकर जाना।

3. सुहेब खान, उम्र 18 साल। निवासी- तसहील-थाना सदर उत्तरप्रदेश। साईलेंसर से निकाली गई मिट्‌टी खरीदकर दिल्ली में ले जाकर बेचना।

4. अतीख खान उर्फ औरंगजेब, उम्र 23 साल। निवासी- तसहील-थाना सदर उत्तरप्रदेश। दिल्ली में मिट्‌टी से निकलने वाली धातु को बिकवाना।

साइलैंसर में लगे डस्ट पार्टिकल में पैलेडियम मेटल लगा होता है। पैलेडियम चांदी की तरह एक सफेद धातु है। इसका उपयोग खासतौर पर ईको कार में ही होता है। साइलेंसर में पैलेडियम के उपयोग से पॉल्यूशन कम होता है। पैलेडियम का उपयोग ऑटोमोबाइल के अलावा गहने बनाने और दांतो के उपचार में भी होता है।

Tags:    

Similar News