Anuppur: पीएमएवाई परियोजना में समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का कदम

Update: 2026-02-17 11:49 GMT

अनूपपुर: प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास तथा जनमन आवास के हितग्राहियो के भूमि,बैंक, नामिनी,संबंधी प्रकरणों का निराकरण कराकर आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए है। पीएम आवास निर्माण में शिथिलता बरतने वाले हितग्राहियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के सोनी, परियोजना अधिकारी आवास डॉ उमेश द्विवेदी, सहायक परियोजना अधिकारी शिकायत शोभा मर्सकोले आवास के विकासखण्ड समन्वयगण तथा पीसीओ उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जो आवास हितग्राही आवास राशि की किस्त लेने के बाद भी आवास निर्माण नहीं कर रहे हैं ऐसे हितग्राहियो से राशि वापस लेने संबंधी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवास निर्माण कार्य मे धीमी प्रगति, शिथिलता तथा लापरवाही बरतने वाले आवास हितग्राहियो को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसकी तामिली कराकर जिला पंचायत को अवगत कराने संबंधी निर्देश विकासखण्ड आवास समन्वयको को दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के लिए पंचायत समन्वय अधिकारियों को हितग्राहियों से सतत संपर्क कर आवास निर्माण कार्य में प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News