Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : एक अधिकारी ने बताया कि घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार रात 11:30 बजे हुई। बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से घर में आग लगी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि हजारी बंजारा (65) और उनकी पोती संध्या (10) की मौके पर ही मौत हो गई, चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पीड़ितों के अंतिम संस्कार के लिए परिवार को अन्य सहायता भी दी जाएगी।

Tags: