राजधानी जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का मामला सामने आया

Update: 2024-05-03 18:01 GMT
जयपुर | में एक महिला डॉक्टर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भी डॉक्टर है और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रहा है। दोनों की मुलाकात दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में हुई थी।इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी करने के बहाने उससे रेप किया, लेकिन कुछ दिन पहले उसने मना कर दिया। इसके बाद भोपाल की रहने वाली पीड़िता ने सवाई मानसिंह हॉस्पिटल  के थाने में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि भोपाल (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महिला डॉक्टर के अनुसार जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात डॉक्टर दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। उसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों की सगाई हो गई। दिसंबर 2023 को आरोपी डॉ. दर्शन ने उसे मिलने के लिए जयपुर बुलाया। इसके बाद हॉस्पिटल के पास स्थित घर बुलाकर शादी का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर जयपुर बुलाकर उसने कई बार रेप किया। मार्च 2023 में मिलने आने पर दोबारा अपने घर ले जाकर रेप किया।आरोपी ने धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला
अप्रैल 2024 में शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला था। धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला डॉक्टर ने भोपाल में पुलिस शिकायत दी। भोपाल पुलिस की ओर से जीरो नंबर FIR काटकर जयपुर के हॉस्पिटल थाना पुलिस को भेजी गई है। SHO (SMS हॉस्पिटल) सुधीर उपाध्याय ने बताया- पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में सामने आया है कि पीड़िता दिल्ली एम्स में हुई मेडिकल कॉन्फ्रेंस में आरोपी डॉक्टर दर्शन से मिली थी। दोनों की सगाई होने के बाद भी शादी करने से मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News