Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग - उज्जैन संभाग के नीमच और मंदसौर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश कराने वाला सिस्टम मंगलवार से कमजोर पड़ जाएगा और भारी बारिश इन्हीं दो जिलों तक सीमित रहेगी।

भोपाल और अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, पचमढ़ी और कई अन्य जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। राजधानी में दोपहर में लगभग आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Tags: