MP में 62 नए पॉजिटिव मिले, भोपाल में 19, इंदौर में 12 मिले मरीज

मध्य प्रदेश न्यूज़

Update: 2022-06-13 07:57 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना फिर डराने लगा है। मध्य प्रदेश में रविवार को 6564 लोगों की जांचें की गईं, जिसमें से 62 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 364 एक्टिव केस हैं।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें 2 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 178 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 76 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 738 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 27 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 364 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश में 15 जिलों में मिले केस
शहर नए केस
भोपाल 19
इंदौर 12
जबलपुर 8
कटनी 3
निवाड़ी 3
डिंडौरी 3
हरदा 3
होशंगाबाद 2
सागर 2
सीहोर 2
गुना 1
ग्वालियर 1
रायसेन 1
राजगढ़ 1
उज्जैन 1


Tags:    

Similar News