निर्माणाधीन मकान गिरने से 4 की मौत

Update: 2022-06-27 12:57 GMT

जनता से रिश्ता : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में चंदन पिपलिया गांव में मुन्नालाल अहिरवार का मकान बनवाया जा रहा था। इस मकान की दीवार 8 फीट तक ऊंची उठ चुकी थी। छत नहीं डली थी। बारिश से बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी में ही बैठे हुए थे।

मलबे में से सभी को बाहर निकाला। एंबुलेंस भी पहुंच गई थी, लेकिन अस्पताल लाते-लाते संध्या (8) पुत्री विश्राम अहिरवार, रितिक (5) पुत्र अजमेर अहिरवार, पूर्वी (1) पुत्री मलखान अहिरवार और अखिलेश (30) पुत्र मुन्नालाल अहिरवार की मौत हो गई। रोशनी (17) पुत्री रोकड अहिरवार, रंजना (16) पुत्री मुन्नालाल अहिरवार, उसकी बहनें शिवानी (14) और मानकुंअर (19) घायल हुई हैं।
सोर्स-bhopalsamachar


Tags:    

Similar News