मध्य प्रदेश में 104 साल की दिव्यांग महिला पहुंची वोट डालने
मध्य प्रदेश न्यूज़
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना शुरू होगी। इस दौरान पूरे प्रदेश में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपनी गांव सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 104 वर्षीय रेशम बाई राजपूत ने भी मतदान में भाग लिया और ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की।
सतना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बीच भी मतदाताओं का उत्साह देखते ही बना। कई मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी थी। मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
अमर पाटन में व्यवस्था कुछ इस तरह की थी कि महिलाओं ने एक साथ वोटिंग की।
सतना के अमरपाटन के पोलिंग क्रमांक 78 ग्राम खरमसेड़ा में कई महिलाएं एक जगह खड़ी होकर मतपत्र में ठप्पा लगा रही थी। बिना पारदर्शिता के एक साथ उन्होंने मतदाता पेटी में मतपत्र डाले। मतदाता पेटी खुले में रखी थी।
मंदसौर में भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया। एक दिव्यांग को भी वोटिंग करते देखा गया। ग्रामीण इलाकों में लंबी-लंबी कतारें लगी थी।