Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : गुना में बुधवार को एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह गुना जिले के बमोरी क्षेत्र में सरेठा और पाटन गांव के बीच हनुमान मंदिर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। बाइक सवार पांच लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे शिवपुरी जिले के बदरवास के पास एक गांव के रहने वाले हैं। उनके नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: