PATHANAMTHITTA पथानामथिट्टा: गावी में 32 साल की महिला के साथ रेप और उसकी हत्या के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घिनौना अपराध विनोद नाम के व्यक्ति ने किया था। पुलिस ने बताया कि उसने पहले भी महिला को परेशान किया था।
आंगनवाड़ी कर्मचारी महिला का शव गुरुवार सुबह मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों को शुरू से ही इस मामले में हत्या का शक था। जंगल में मिली उसकी लाश पर जंगली जानवर के हमले का कोई निशान नहीं था। लाश पर कपड़े नहीं थे। महिला अपने घर से आंगनवाड़ी तक जंगल के रास्ते तीन किलोमीटर पैदल जाती थी। विनोद ने इसी इलाके में उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी
Tags: