कोझिकोड: पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन और CR7 ब्रांड की डायरेक्टर, एल्मा अवेरो केरल पहुंची हैं। वह 'बॉबी चेम्मनूर इंटरनेशनल ज्वैलर्स' के कोझिकोड शोरूम में आयोजित 'स्पार्कल डायमंड फेस्ट' का उद्घाटन करने के लिए राज्य में आई हैं।
केरल यात्रा के दौरान, एल्मा ने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन से भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए। एल्मा ने कहा था कि यह उनकी केरल की पहली यात्रा है और वह राज्य में दो दिन तक रुकेंगी। यात्रा के दौरान शेयर किए गए एक वीडियो में मुख्यमंत्री सतीसन को एल्मा से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि केरल में रोनाल्डो के बहुत सारे प्रशंसक हैं और वह खुद भी उनके प्रशंसकों में से एक हैं। एल्मा क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बड़ी बहन और एक पुर्तगाली बिजनेसवुमन हैं।
Tags: