Kerala केरल: पुलिस ने एक 21 साल की लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने अपनी दोस्त का मोबाइल फोन हैक करके उसकी फोटो खींची, उन्हें मॉर्फ किया और गलत तरीके से शेयर किया। यह केस कोडक्कड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि लड़की की दोस्त का फोन 1 से 9 फरवरी के बीच हैक किया गया था। शिकायत में आरोप है कि लड़की की दोस्त के फोन से फोटो चुराने के बाद, उसने उन्हें पोर्न इमेज में मॉर्फ किया और अलग-अलग WhatsApp ग्रुप में पोस्ट कर दिया।

लड़की को ये फोटो भी भेजे गए। उससे अपना अकाउंट ठीक करने के लिए 8,000 रुपये मांगे गए। शिकायत में कहा गया है कि पैसे न देने पर उसे और शेयर करने की धमकी भी दी गई और लगातार ऑनलाइन उसका पीछा किया जाता था।

Tags: