Kerala केरला: कोच्चि के समुद्र तट से करीब 38 नौटिकल मील दूर लिबेरियाई कार्गो जहाज डूब गया है। जहाज पर 640 कंटेनर थे, जिनमें से 13 खतरनाक सामान और 12 कैल्शियम कार्बाइड के कंटेनर शामिल थे। जहाज में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल भी था।
भारतीय Coast गार्ड ने जहाज के डूबने के बाद तीन बचे हुए क्रू सदस्यों को बचाया है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि वे किनारे पर आई कंटेनर या तेल के संपर्क में न आएं और ऐसी कोई वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें।