Kochi कोच्चि: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरनद राजशेखरन का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजशेखरन केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी थे। वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम को कोल्लम जिले के चथन्नूर स्थित उनके घर पर किया जाएगा।