Kerala केरल: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने , कन्नूर, वायनाड सहित कई जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पलक्कड़, एर्नाकुलम, त्रिशूर, इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा में ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम, कोल्लम व आलप्पुषा में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
15 जून को पांच जिलों में रेड अलर्ट प्रभावी रहेगा, जिसमें कोझिकोड और वायनाड 16 जून तक रेड अलर्ट पर रहेंगे। रेड अलर्ट का मतलब है एक दिन में 204.4 मिमी से अधिक बारिश की संभावना। पहाड़ी व निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।