केरल : राज्य द्वारा संचालित केरल सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के एक 55 वर्षीय ड्राइवर को जिले में चलती बस में एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को घटना के तुरंत बाद इब्राहिम की गिरफ्तारी दर्ज की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह ड्राइवर की सीट के बगल में बैठी थी, जबकि राज्य द्वारा संचालित बस मनंथवाडी मार्ग से गुजर रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''महिला ने आरोप लगाया है कि चालक ने वाहन का गियर बदलने के बहाने उसे अश्लील तरीके से छुआ।'' हालांकि आरोपी ने आरोप से इनकार किया है।
जिले के रहने वाले युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है अधिकारी ने कहा कि आरोपी को आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा
Tags: