समुद्र में कंटेनर जहाज़ में आग, नौसेना और Coast Guard की लगातार कोशिशें जारी
Kerala केरल: भारतीय नौसेना और Coast गार्ड 9 जून से जलते सिंगापुर-ध्वजित कंटेनर जहाज़ MV Wan Hai 503 पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।समुद्री मौसम की खराब स्थिति के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।
अधिकारियों के अनुसार, जहाज़ में आग मुख्य रूप से बीच के हिस्से और आवासीय ब्लॉक से ठीक पहले के कंटेनर सेक्शन में फैली है। भारी बारिश के चलते धुएं की मात्रा कुछ कम हुई है, लेकिन आग अब भी पूरी तरह से नहीं बुझाई जा सकी है।