New Delhi नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर 2 मई को वाणिज्य मंत्रालय ने देश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने की।
इस विचार-विमर्श में वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों के हालिया घटनाक्रमों की जानकारी दी और सुझाव मांगे कि दोनों देशों के बीच व्यापार को कैसे और बेहतर किया जा सकता है। भारत इस समझौते में वस्त्र, आभूषण, चमड़ा, रसायन, प्लास्टिक और खाद्य उत्पादों के लिए टैरिफ रियायत चाहता है, जबकि अमेरिका औद्योगिक उत्पाद, इलेक्ट्रिक वाहन, वाइन, डेयरी और कृषि उत्पादों पर शुल्क छूट की मांग कर रहा है।
दोनों देशों के बीच व्यापार वर्ष 2024-25 में $131.84 बिलियन तक पहुंचा, जिसमें भारत को $41.18 बिलियन का व्यापार अधिशेष रहा।