Delhi दिल्ली: भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 5,364 तक पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली भी संक्रमण के प्रभावित राज्य हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।
मंत्रालय ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड से 4 नई मौतें हुईं, लेकिन ज्यादातर मामले हल्के हैं और मरीज घर पर ही उपचार से ठीक हो रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस सप्ताह विभिन्न एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं, जिसमें संक्रमण की निगरानी और टेस्टिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए नई रणनीतियां बनाई गईं।