Kerala केरला: शनिवार तड़के करीब 3 बजे केरल के कुम्बलम टोल प्लाजा के पास एक पर्यटक बस खड़ी लॉरी से टकरा गई, जिसमें लगभग 30 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, यह बस तिरुवनंतपुरम से एक शादी समारोह के बाद मलप्पुरम से लौट रही थी।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को वीसपीएस लेकशोर अस्पताल ले जाया गया, जहां कई यात्रियों को फ्रैक्चर की शिकायत थी और छह से अधिक लोगों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ।


Tags: