कोट्टायम: एक 17 वर्षीय लड़के ने सरकारी बाल गृह के अवलोकन कक्ष में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना रविवार की है. बचाने के लिए कोई नहीं आने से दुखी होकर उसने यह कठोर कदम उठाया।
रिश्तेदार के घर में चोरी और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े मामले में किशोर को 7 सितंबर को संप्रेक्षण गृह लाया गया था। पुलिस ने कहा कि उसे तीन बार अदालत में पेश किया गया, लेकिन कोई भी उसकी जमानत के लिए आगे नहीं आया।