तिरुवनंतपुरम: 8 अगस्त को शुरू हुए 'ऑपरेशन ग्रिप' के तहत, पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर मारडु अनीश समेत 21 आदतन अपराधियों को एक साल के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन (एहतियाती हिरासत) में लिया है।

यह कार्रवाई 'केरल एंटी-सोशल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (KAAPA) के तहत की गई। प्रिवेंटिव डिटेंशन के अलावा, गंभीर आपराधिक बैकग्राउंड वाले 18 अन्य लोगों को उनके गृह जिलों से बाहर निकाल दिया गया।

इस दौरान पुलिस ने अपराध करने के बाद फरार चल रहे 158 लोगों को पकड़ा। कोच्चि के मारडु का रहने वाला अनीश, 50 से ज़्यादा आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है।

उसकी गतिविधियाँ मुख्य रूप से कोच्चि में केंद्रित हैं। अपराधियों का एक मज़बूत नेटवर्क चलाने वाले अनीश ने कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों तक भी अपने पैर पसारे और तमिलनाडु में हाई-प्रोफाइल अपराध करने का उस पर आरोप है।

 

Tags: