Karnataka कर्नाटक : हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक रेड्डी को बैंगलोर बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है।
हाईकोर्ट के वकील एच.वी. प्रवीण गौड़ा को महासचिव चुना गया है।
मेयो हॉल, मजिस्ट्रेट कोर्ट, सिटी सिविल और हाईकोर्ट समेत सभी चार इकाइयों की कार्यकारी समितियों के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को चुनाव हुए। पूरे नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।