Karnataka कर्नाटक : मदनपुर इलाके में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने वाले एक मंदिर के पुजारी को धमकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुजारी ने कहा, "शुक्रवार को हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद, मैंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। उसी समय अब्दुल नासिर और उसका बेटा आए और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।"
उन्होंने पुजारी से लाउडस्पीकर बंद करने को कहा और चेतावनी दी कि अगर उसने भविष्य में ऐसा किया, तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, पुजारी ने कहा कि दस से अधिक लोगों ने तुरंत उसे घेर लिया और उसे धमकाया।
काशी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त गौरव बंसल ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शुक्रवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।