बेंगलुरु: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कर्नाटक पुलिस के साथ मिलकर, शुक्रवार को 'रेड नोटिस' वाले राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत वापस लाने (डिपॉर्ट कराने) में सफलता हासिल की।

आचार्य कर्नाटक पुलिस द्वारा दर्ज मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में वांछित है। आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जुलाई 2002 में शेट्टी की हत्या कर दी थी। 2019 में वह भारत से भाग गया था। आचार्य सहित सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी।

CBI ने बताया, "कर्नाटक पुलिस के अनुरोध पर, नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB)-नई दिल्ली ने इंटरपोल (INTERPOL) के माध्यम से आचार्य के खिलाफ 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करवाया। इसके बाद, UAE के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Tags: