बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को जेल में बंद एक्टर दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी के खिलाफ गाली-गलौज वाले कमेंट्स भेजने के मामले में एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।
याद दिला दें कि विजयलक्ष्मी ने अपने खिलाफ "गाली-गलौज वाले कमेंट्स" पोस्ट करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ अपनी शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।