Bengaluru बेंगलुरु: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (BBMP) क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों की समीक्षा की गई।
इस दौरान मिशन के निदेशक बिनय झा ने बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) के कार्यालय का दौरा किया और शहर में अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान रणनीतियों और आगामी योजनाओं पर जानकारी प्राप्त की। BSWML के सीईओ के. हरीश कुमार ने BBMP की दैनिक कचरा संग्रहण प्रणाली, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।