Karnataka कर्नाटक : उपद्रवी और हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद केवल मंगलुरु कमिश्नरेट क्षेत्र में लगाई गई निषेधाज्ञा को पूरे दक्षिण कन्नड़ जिले में लागू कर दिया गया है। जिला कलेक्टर मुल्लई मुगिलन एमपी ने 5 तारीख तक दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस क्षेत्राधिकार में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। शहर के होटलों ने भी अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं। कुछ होटल आधे खुले हुए ही चल रहे हैं। ऑटो-रिक्शा और निजी वाहनों को छोड़कर यातायात लगभग बंद हो गया है।