Karnataka कर्नाटक : देश-विदेश के फूलों, फलों और सब्जियों को समुद्र तट पर प्रयोगों के जरिए उगाकर सफलता हासिल करने वाले उडुपी जिले के शंकरपुर के किसान दंपती जोसेफ लोबो और नीमा लोबो ने अपनी छत पर विश्व प्रसिद्ध मियाजाकी आम उगाया है। पिछले साल प्रयोगात्मक तौर पर मियाजाकी उगाने वाले दंपती ने अब बड़े पैमाने पर फसल उगाई है। जापान से आने वाले मियाजाकी आम की कीमत विश्व बाजार में 2.74 लाख रुपये प्रति किलो है। पूरा परिवार कृषि अध्ययन, प्रशिक्षण, नर्सरी और बागवानी में व्यस्त है और उनकी छत और घर के आसपास 400 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे हैं। इनसे उन्हें फल मिल रहे हैं। जैविक खेती के अलावा वे डेयरी फार्मिंग और मधुमक्खी पालन भी कर रहे हैं। उनकी बेटी जेनिशा लोबो भी खेती में मदद कर रही हैं। 

Tags: