Serial accident : बेंगलुरु के आरवी कॉलेज के छह स्टूडेंट्स समेत सात लोगों की मौत
Karnataka कर्नाटक: होसकोटे-डबसपेट नेशनल हाईवे पर सत्यवाड़ा गांव के पास हुए कई एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। बेंगलुरु के R.V. कॉलेज में सेकंड ईयर PU की पढ़ाई कर रहे छह स्टूडेंट्स और एक बाइकर की मौत हो गई है।
यह एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। एक XUV 700 कार होसकोटे से देवनहल्ली की ओर तेज स्पीड से जा रही थी। इसी दौरान कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। फिर, यह अपने सामने चल रहे एक कैंटर से टकरा गई, जिससे कार में सवार छह स्टूडेंट्स और एक बाइकर की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह एक्सीडेंट घने कोहरे के कारण सड़क पर कम विजिबिलिटी के कारण हुआ।
पुलिस मरने वालों के नाम और पते के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है।