यतींद्र सिद्धारमैया के बयान पर कांग्रेस में घमासान

Update: 2025-10-24 06:12 GMT

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के इस बयान के बाद गुरुवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में खलबली मच गई कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं और लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली भी उन्हीं की तरह प्रगतिशील विचारधारा वाले नेता हैं।

नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच, यतींद्र के इस बयान से यह अटकलें लगने लगीं कि क्या वह अपने पिता के उत्तराधिकारी के बारे में बात कर रहे हैं। इस पद के प्रबल दावेदार उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि जरकीहोली ने कहा कि यतींद्र ने केवल अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।

 हालांकि, जरकीहोली ने स्पष्ट किया कि वह 2028 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने पर इस शीर्ष पद के लिए दावा पेश करेंगे। बुधवार को बेलगावी ज़िले के चिक्कोडी में एक सभा को संबोधित करते हुए यतींद्र ने कहा, "सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं।  

Tags:    

Similar News