Karnataka कर्नाटक: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि कर्नाटक के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। तटीय इलाकों में तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का अनुमान है।
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने सोशल मीडिया पर कहा कि 11 जून के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। इसके अनुसार, तटीय और मालनाड जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।