Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक में बारिश 13 जून को भी बारिश जारी रहा। भारतीय मौसम विभाग बेंगलुरु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अब इसका प्रभाव उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा तक फैल गया है।
इस मौसमीय स्थिति के कारण तटीय कर्नाटक में 17 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और कोडागु जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।इन क्षेत्रों के लिए 13 और 14 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।