Karnataka कर्नाटक: भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जून से कर्नाटक, केरल और कोकण तट पर बारिश की संभावना है। खासकर 12 से 15 जून तक कोकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 12 जून से मानसून फिर से सक्रिय होगा और इस बार बेहतर बारिश की उम्मीद है। यह कृषि के लिए महत्वपूर्ण है। मानसून की अच्छी शुरुआत से खरीफ फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी।