Karnataka कर्नाटक: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कर्नाटका के कई क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। बेंगलुरु सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बारिश 7 जुलाई तक जारी रह सकती है।