Karnataka कर्नाटक : यहाँ के चामराजेंद्र चिड़ियाघर में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही शेरनी 'रक्षित' की शनिवार सुबह उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मृत्यु हो गई। वह 21 वर्ष और 4 महीने की थी।
इसका जन्म 1 अप्रैल, 2004 को चिड़ियाघर में शेरनी नरसिंह-मानिनी के गर्भ से हुआ था। यह चिड़ियाघर के आकर्षणों में से एक थी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसका एक सप्ताह से इलाज चल रहा था।