Karnataka कर्नाटक: बेंगलुरु क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कर्नाटक लॉ यूनिवर्सिटी से संबद्ध कुछ कॉलेजों में मंगलवार को होने वाली आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। हालांकि, कई छात्रों को यह सूचना तब मिली जब वे भारी बारिश के बीच कॉलेज पहुंच चुके थे, जिससे नाराज़गी देखी गई।
बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी और बेंगलुरु यूनिवर्सिटी ने आने वाली परीक्षाओं को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) ने कहा, "MBA की परीक्षाएं 22 मई से शुरू होनी हैं। हम मौसम की स्थिति पर नजर रखेंगे और फिर निर्णय लेंगे।