Karnataka कर्नाटक: माता-पिता और टीचरों से स्कूल में शरारत करने पर डांट पड़ने से दुखी होकर, 14 साल के एक छात्र ने उरीगाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र का नाम गौतम (14) था, जो रॉबर्टसनपेट प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता था। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
छात्र स्कूल में बिजली के उपकरणों के साथ शरारत कर रहा था। प्रिंसिपल ने उसके माता-पिता को बुलाया था और सोमवार को कथित तौर पर उनके सामने गौतम को डांटा था।