Karnataka कर्नाटक : शहर के एक विवाह मंडप में चोरों ने अपनी चालाकी दिखाई, रिश्तेदार बनकर दुल्हन के कमरे में घुसे और 25 लाख रुपये का सोना चुराकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार को मागड़ी रोड थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई।
चोरी की यह घटना तीन दिन पहले डॉ. राजकुमार फैंस एसोसिएशन के महासचिव शिवशंकर की बेटी की शादी में वेस्ट ऑफ कॉर्ड रोड स्थित सप्तपदी कल्याण मंडप में हुई थी।
पुलिस ने बताया कि शिवशंकर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
शादी सप्तपदी कल्याण मंडप में हुई थी। रिसेप्शन के दौरान रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने दुल्हन के कमरे में घुसकर गहने चुरा लिए और फरार हो गए।