Karnataka कर्नाटक : सरकार ने कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

पद की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी शेट्टेन्नावर एस.बी. को बेलगाम संभाग का क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। कृषि विभाग की सचिव रोहिणी सिंधुरी को श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है।

इस पद पर रहे डॉ. प्रसाद एन.वी. को पदमुक्त कर दिया गया है।

पद की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी अकरम पाशा को केएसआरटीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक सिल्क मार्केट बोर्ड की प्रबंध निदेशक रहीं आईपीएस अधिकारी रूपा डी. को बेंगलुरू सिटी टास्क फोर्स का एडीजीपी बनाया गया है।

Tags: