Karnataka कर्नाटक : विश्व पर्यावरण दिवस के तहत गुरुवार को बसवेश्वर रोड आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधारोपण कर 'वन उगाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के प्रथम वार्ड के सदस्य मृत्युंजय ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी शिक्षिका जगदंबा, सहायिका सौम्या, नवू फाउंडेशन के गौतम किरागंदूर व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।