Karnataka कर्नाटक : वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस के खिलाफ बैयप्पनहल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

बीएनएस एक्ट की धारा 109, 115(2), 304, 324 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

शिलादित्य बोस की पत्नी मधुमिता दत्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन पर हमला किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि, शिलादित्य बोस खुद सीसीटीवी कैमरे में तकनीशियन पर हमला करते हुए कैद हो गए। पुलिस ने बताया कि इसके आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Tags: