कर्नाटक एसिड अटैकः स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाये

कर्नाटक में कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र में गुरुवार एक महिला पर हुए तेजाब हमले (Karnataka Acid Attack case) पर आज वहां के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर का बयान सामने आया है।

Update: 2022-04-30 09:59 GMT

बेंग्लुरू, कर्नाटक में कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र में गुरुवार एक महिला पर हुए तेजाब हमले (Karnataka Acid Attack case) पर आज वहां के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर का बयान सामने आया है। सुधाकर ने कहा कि, 24 साल की बच्ची पर एसिड अटैक एक बर्बर घटना है। पुलिस ने विश्वास जताया है कि एक-दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता के इलाज की देखभाल, उसको आर्थिक सहायता के साथ हर मुमकिन मदद करेगी। मंत्री ने साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी बात कही।

पीड़िता खतरे से बाहर
वेस्ट बेंगलुरु के डीसीपी संजीव पाटिल के अनुसार महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल दी गई है और वह खतरे से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही नागेश नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
1 लीटर तेजाब फैंका
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने लड़की पर 1 लीटर तेजाब (एसिड) से हमला किया था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी नागेश स्थानीय अदालत गया था और उसने कई वकीलों से जमानत की गुहार लगाई थी। कोई भी वकील नहीं मिलने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं इसके बाद हमले के बाद पीड़िता काफी दर्द में थी और उसने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया जिसके बाद उसे सेंट जान अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने इसके बाद पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया।
प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर किया हमला
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि नागेश नाम का आरोपी इस 24 साल की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसी ने पीड़ित पर हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी नागेश कथित तौर पर पीड़िता से प्यार करता था जिसके चलते उसने पीड़िता को यह बात बताई लेकिन लड़की द्वारा प्रस्ताव न स्वीकारने के चलते उसने ये हमला किया।
Tags:    

Similar News

-->