Karnataka कर्नाटक : बिदादी तालुका के पास कदंबा होटल में गुरुवार रात एक युवक की भीड़ ने लंबी लाठियों और गदा से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान चन्नपटना तालुका के कोंडापुर गाँव निवासी निशांत (25) के रूप में हुई है, जो बिदादी औद्योगिक क्षेत्र में काम करता था।
निशांत देर रात अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद खाना खाने होटल आया था। मौके पर पहुँचे छह-सात लोगों के एक समूह ने निशांत पर अचानक हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वे होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वाला डीवीआर भी लूट ले गए।
बिदादी थाना पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।